दुर्ग ।डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निरीक्षण डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने किया निरीक्षण।

-डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निरीक्षण डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया निरीक्षण,

-डेढ़ से दो माह में पूरा होगा निर्माण पोटियाकला वार्ड में 20 लाख की लागत से बन रहा डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर,

-बधियाकरण के बाद 3 दिन शेल्टर में रखे जाएंगे डॉग उरला में प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का भी लिया जायजा,

दुर्ग/8 सितंबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने निगम अधिकारियों के साथ पोटियाकला वार्ड क्रमांक 54 में निर्माणाधीन डॉग हाउस एवं एबीसी (Animal Birth Control) सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उपअभियंता करण यादव, उपअभियंता पंकज साहू एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पोटियाकला में 20 लाख रुपये की लागत से डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। एबीसी सेंटर में एनिमल बर्थ कंट्रोल के तहत आवारा कुत्तों का बधियाकरण (ऑपरेशन) किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद डॉग को लगभग 3 दिवस तक डॉग शेल्टर में रखा जाएगा, जिसके बाद स्वस्थ होने पर उसी क्षेत्र में पुनः छोड़ा जाएगा।

लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य आगामी डेढ़ से दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने उरला वार्ड क्रमांक 57 में प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (MRF) स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रस्तावित कार्य एवं निर्माण संबंधी विस्तृत रिपोर्ट मांगी तथा स्थल की आवश्यकताओं और कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कचरा प्रबंधन से जुड़े अधोसंरचना कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है। डॉग हाउस एवं एबीसी सेंटर के शुरू होने से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने तथा पशु कल्याण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकेगा। साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से सूखे कचरे के बेहतर प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा।

  • Related Posts

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न   भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे…

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    भिलाई। बडनगर से वाराणसी बाईक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।