दुर्ग। लगातार बारिश से कैलाश नगर में छानी वाले मकान की छत गिरी ।महापौर ने मौके पर पहुंच कर लिया जायजा।।

-लगातार बारिश से कैलाश नगर में छानी वाले मकान की छत गिरी, महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा,

 

दुर्ग/01 सितंबर। घटना की जानकारी मिलने पर महापौर अलका बाघमार आज पार्षद रंजीता पाटिल,मनमोहन शर्मा के अलावा अन्य के साथ मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पालिक निगम दुर्ग के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 19 में शत्रुहन साहू, उम्र 44 वर्ष, के छानी वाले मकान के एक कमरे की छत गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

शत्रुहन साहू पिछले लगभग 17 वर्षों से कैलाश नगर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। उनके परिवार में पति-पत्नी सहित दो बच्चे हैं। लगातार बारिश के कारण छानी वाले मकान की स्थिति प्रभावित हुई और एक कमरे की छत अचानक गिर गई। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर महापौर अलका बाघमार आज मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शत्रुहन साहू एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा तथा घटना के संबंध में जानकारी ली।

 

महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा आवश्यक सहयोग और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

प्रभावित परिवार से मिलीं महापौर, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

महापौर ने मौके पर पहुंचकर मकान की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी लेने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए बच्चों सहित सभी की कुशलता जानी।

 

महापौर अलका बाघामार ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान कमजोर एवं पुराने मकानों में रहने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल नगर निगम को सूचना दें।

 

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने पर महापौर ने राहत व्यक्त की तथा साहू परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।