दुर्ग। बघेरा के ब्रह्माकुमारी संस्थान में पत्रकार राखी मिलन समारोह,सम्मान के साथ बांधी राखी,नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प।

ब्रह्माकुमारी संस्थान में पत्रकार राखी मिलन समारोह, सम्मान के साथ बांधी राखी, नशामुक्ति का दिलाया संकल्प।

 

दुर्ग के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से पत्रकार राखी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब पत्रकार संघ के पत्रकारों का सम्मान कर उन्हें राखी बांधी गई। साथ ही रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व, पवित्रता और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया।

बघेरा के आनंद सरोवर में आयोजित पत्रकार राखी मिलन समारोह में भाईचारे और आत्मीयता की तस्वीर देखने को मिली। मुख्य आयोजक रीता बहन ने उपस्थित पत्रकारों का सम्मान किया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और राष्ट्र के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।

 

ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आनंद सरोवर बघेरा और राजऋषि भवन केलाबाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस दौरान भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधकर परमात्म संदेश दिया गया। आनंद सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधीश अभिजीत सिंह जी सहपरिवार,एव गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

 

ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका रीता दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि मन, वाणी और कर्म में पवित्रता अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने पवित्रता को सुख और शांति का आधार बताया।

 

रक्षाबंधन पर पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों, पुलिस थानों, केंद्रीय जेल, वृद्धाश्रम, बाल संप्रेषण गृह, एसटीएफ, होमगार्ड, बटालियन और रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर रक्षा सूत्र बांधा गया। लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    **विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात* *गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…

    दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    *जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी* *- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की ली बैठक, पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    दुर्ग।  जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    Navigating the Future: How Casino Regulations Are Evolving

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।