दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर और अशोक चंद्राकर को बहनों ने बांधी राखी।

 

 

*रक्षाबंधन पर स्नेह, विश्वास और अपनापन का उत्सव*….

 

*विधायक ललित चंद्राकर एवं अशोक चंद्राकर को बहनों ने बांधी राखी*…

 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अटूट विश्वास देखने को मिला। विधायक ललित चंद्राकर एवं *अशोक चंद्राकर* की बहनों ने स्नेहपूर्वक उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

विधायक ललित चंद्राकर की बड़ी बहनें *श्रीमती सरोज चंद्राकर* एवं *श्रीमती सुनंदा चंद्राकर* ने विधायक जी एवं बड़े भाई अशोक चंद्राकर को राखी बांधी।

 

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा:

_”भाई-बहन का रिश्ता केवल एक रिश्ता बस नहीं है, यह बचपन की अनगिनत यादों, अपनापन और जीवनभर साथ निभाने वाले विश्वास का नाम है। आज रक्षाबंधन के अवसर पर प्रिय मेरी बड़ी बहन श्रीमती सरोज चंद्राकर व श्रीमती सुनंदा चंद्राकर ने स्नेहपूर्वक मेरी कलाई पर रक्षासूत्र बांधी।_

राखी के इस पवित्र धागे के साथ बचपन की वे अनमोल यादें – छोटी-छोटी नोकझोंक, रूठना-मनाना, साथ बिताए अनगिनत पल और हर सुख-दुःख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का वह अटूट विश्वास जीवंत हो गया। समय भले ही बदल जाए, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में बसा यह अपनापन और स्नेह कभी कम नहीं होता।_

प्रिय बहनों, इस पावन अवसर पर आपको रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।”_

विधायक जी ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके मान-सम्मान और रक्षा का संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र वासियों को भी रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि भाई-बहन का यह प्रेम और सौहार्द हमारे समाज और क्षेत्र की एकता की पहचान है।

कार्यक्रम में परिवारजन, शुभचिंतक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में त्योहार का उल्लास और स्नेह दिखाई दिया।

  • Related Posts

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    *वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती* *विधायक ललित चंद्राकर ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, कहा…

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    *बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक* दुर्ग, 15 नवम्‍बर 2026 /…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    दुर्ग। वार्ड 39 दीपक चौक पुरैना में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती।

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    दुर्ग। बाल दिवस 2026 पर डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल, डॉन योजना के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं सुरक्षित बचपन के प्रति किया जागरूक।

    दुर्ग।स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहूति में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका जी।

    दुर्ग।स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहूति में शामिल हुए राज्यपाल श्री डेका जी।

    दुर्ग। जिले में धान खरीदी महा अभियान का शुभारंभ

    दुर्ग। जिले में धान खरीदी महा अभियान का  शुभारंभ

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियों को दी 36,60लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात।

    दुर्ग। जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।

    दुर्ग।  जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी।