बायोजाइम प्रगति छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत् 10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की
।ननकटठी।
कृषि क्षेत्र की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी बायोस्टैड्ट इंडिया लिमिटेड, मुम्बई द्वारा अपनी 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्राम अहेरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओ को “बायोस्टैट प्रगति छात्रवृत्ति के अंतर्गत् छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रत्येक विद्यार्थी को 3000/-रू. की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
कंपनी की इस पहल का उददेश्य विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करना है। कंपनी का संदेश “पढ़ाई में सहारा, कर्तव्य हमारा” है, जिसके माध्यम से शिक्षा को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपनी के क्षेत्रीय बिकी प्रबंधक (RSM) श्री अभिषेक यादव, टेरिटरी मैनेजर (TM) श्री राहुल परमार एवं कंपनी के अधिकृत विक्रेता M/s देवांगन कृषि केन्द्र नंदकट्ठी से श्री जुगलकिशोर देवांगन, विद्यालय के प्राचार्य महोदया, ग्राम की सरपंच महोदया एवं क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में भी रूचि लेने तथाः कृषि को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अधिक लाभदायक बनाने के लिए प्रेरित किया। किसानों को खेती में लागत कम करने, उत्पादन एवं लाभबढाने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाये रखने के लिए संतुलित एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित सरपंच एवं प्रगतिशील किसानों ने बायोस्टैड्ट इंडिया लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी कृषि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ ग्रामीण विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए भी सराहनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूक करना रहा है।







