*विधायक ललित चंद्राकर श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा में हुए शामिल..*
*महमरा एनिकट में भव्य महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*..
सावन माह के पावन अवसर पर आज *दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर* *शिवनाथ नदी महमरा एनिकट* में बोल बम कावड़ यात्रा समिति संयोजक उपकार चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित *श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा एवं भव्य महाआरती* में शामिल हुए। विधायक जी ने सनातन परंपरा के अनुसार भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
*भक्ति में डूबा शिवनाथ का तट*
“हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़ियों ने पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संध्या बेला में हुई भव्य महाआरती में हजारों दीपों से पूरा घाट जगमगा उठा। वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
*विधायक ललित चंद्राकर का उद्बोधन:*
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि _”श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक आस्था और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। शिवनाथ मैया की यह पवित्र भूमि आस्था, एकता और भाईचारे का संदेश देती है।”_
_”मैं भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि वे समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति करे और हमारी सनातन संस्कृति युगों-युगों तक अक्षुण्ण रहे।”_
_”मैं श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक श्री उपकार चंद्राकर जी एवं समस्त समिति के सदस्यों को इस भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए हृदय से बधाई और धन्यवाद देता हूं। आप सभी के प्रयासों से आज दुर्ग की पहचान एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में और मजबूत हुई है।”_
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
श्री शिवनाथ कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक *उपकार चंद्राकर*, समिति के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।







