दुर्ग। शिव धाम कोड़िया के डॉक्टर नीलकंठ देवांगन वरिष्ठ जन साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित।

शिवधाम कोड़िया के डॉ नीलकंठ देवांगन

‘वरिष्ठ जन साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित

विश्व नागरिक दिवस के पूर्व संध्या पर बहु आयामी संस्था वरिष्ठ जन महासंघ भिलाई द्वारा हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्टेडियम के पास सियान सदन में आयोजित गौरवमय आयोजन में पांच वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया, उनमें शिवधाम कोड़िया के डॉ नीलकंठ देवांगन को उनके हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी साहित्य सृजन में उत्कृष्ट एवं सुदीर्घ योगदान के लिए शाल, श्रीफल, कलम और स्मृति चिन्ह भेंटकर ‘वरिष्ठ जन साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया l वे कई साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थाओं से संबद्ध हैं और हिंदी तथा छत्तीसगढ़ी दोनों में समान रूप से लेखन कर रहे हैं l उनकी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं l

समारोह में उनकी दो नई पुस्तकों – अंतस के पीरा, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया l अतिथियों ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए पुस्तकों को समाज और नई पीढ़ी के लिए उपयोगी माना l

‘वरिष्ठ जन साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित होने वालों में प्रख्यात कथाकार डॉ परदेशी राम वर्मा, संस्कृति और हिंदी के प्रकांड विद्वान आचार्य डॉ महेश चंद्र शर्मा, कला परंपरा के संपादक डॉ पी. एल. देशमुख, वरिष्ठ साहित्यकार हेमलाल निर्मोही हैं l इस अवसर पर कांतिलाल विश्वकर्मा को ‘वरिष्ठ जन विशिष्ट गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया l समारोह में वरिष्ठ जन : अनुभव की पूंजी और समाज के अमूल्य धरोहर हैं विषय पर वैचारिक गोष्ठी भी हुई l वरिष्ठ जन कल्याण महासंघ भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता हैं l

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।