दुर्ग। विधायक श्री ललितचंद्राकार जीआजाद मार्केट के युवान फिटनेस सेंटर के सातवें स्थापना दिवस में हुए शामिल।

*विधायक ललित चंद्राकर आजाद मार्केट के युवान फिटनेस सेंटर के 7वें स्थापना दिवस में हुए शामिल, 33 यूनिट रक्तदान की सराहना की*

*”स्वास्थ्य के साथ समाजसेवा का संगम है युवान फिटनेस सेंटर” – विधायक ललित चंद्राकर*

आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर जी* रिसाली स्थित *आजाद मार्केट* में *युवान फिटनेस सेंटर* के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने सेंटर के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की विशेषता रही कि युवान फिटनेस सेंटर के सदस्यों द्वारा *33 यूनिट रक्तदान* कर मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य किया गया।

रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि _”रक्तदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए युवान फिटनेस सेंटर द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं।”_

उन्होंने कहा कि _”युवान फिटनेस सेंटर ने 7 वर्षों में न केवल युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं कामना करता हूं कि यह सेंटर निरंतर प्रगति करे और इसी तरह सेवा कार्यों में अपना योगदान देता रहे। संस्थान के संचालक भाई धर्मेन्द्र भगत जी निश्चित रूप से निरंतर सेवा कार्य में लगे रहते हैं।

राज्य की विष्णुदेव साय सरकार भी युवाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर प्रतिबद्ध है।”

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

संस्था प्रमुख एवं पार्षद श्री धर्मेन्द्र भगत जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल जी, रिसाली निगम नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, श्री सतीश दुबे जी, श्री संतोष चौधरी जी, श्रीमती आँचल यादव जी एवं बड़ी संख्या में सेंटर के सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रक्तदाताओं को विधायक जी द्वारा सम्मानित भी किया गया।

*

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।