दुर्ग।भाजपा अंजोरा मंडल की भव्य विशाल तिरंगा यात्रा,देशभक्ति के नारों से गूंजा ग्राम अंजोरा।

 

 

 

*भाजपा अंजोरा मंडल की भव्य “विशाल तिरंगा यात्रा”, देशभक्ति के नारों से गूंजा अंजोरा*

 

*राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनी तिरंगा यात्रा*

विधायक ललित चंद्राकर

 

*दुर्ग।* भाजपा अंजोरा मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव के भाव से ओत-प्रोत *”विशाल तिरंगा यात्रा”* का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपने समर्पण और सम्मान को व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर यात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी और जिला अध्यक्ष *श्री सुरेंद्र कौशिक जी ने किया*

 

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि _”यह तिरंगा यात्रा मात्र एक यात्रा नहीं है। यह माँ भारती, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। तिरंगा भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। जब तक देश का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान से जी रहा है, तब तक तिरंगा इसी तरह ऊंचा लहराता रहेगा।”_

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

 

दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष *श्री सुरेंद्र कौशिक जी* ने कहा कि _”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। तिरंगा हमारी एकता का प्रतीक है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम कर रहा है। अंजोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज जिस उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली है, वह अत्यंत सराहनीय है।”_

 

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

जिला मंत्री श्री गिरेश साहू जी एवं श्री नवीन पवार जी, मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा जी, केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता साहू जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन जी, ओबीसी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री तेखन सिन्हा जी, महामंत्री श्री चेतन साहू जी, श्री नंदू निर्मलकर जी, श्री ओमकार देवांगन जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद साहू जी, महामंत्री श्री चमन यदु जी, श्री टेकसिंह साहू जी, श्री गिरेश्वर देशमुख जी, श्री दिनेश देशमुख जी, श्री देवप्रसाद साहू जी, श्री मुकेश मांडले जी, श्री रंजीत निषाद जी, श्रीमती भू भारती साहू जी, श्रीमती लक्ष्मी साहू जी, श्री पवन महतेल जी, श्रीमती वीणा महतेल जी, श्री महेश निषाद जी, श्री शिव निषाद जी, श्री गोपी यादव जी, श्री टमल यादव जी, श्री राजेश्वर यादव जी एवं श्री शंकर राउत जी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया था।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।