दुर्ग। कलेक्टर श्री सिंह ने बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश।

*कलेक्टर श्री सिंह ने बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

दुर्ग, 11 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों के एजेंडावार विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक शनिवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत आफ्टर केयर के लिए चिन्हांकित पात्र बच्चों के प्रस्ताव संचालनालय को भेजने, बालक कल्याण समिति दुर्ग में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा किशोर न्याय बोर्ड में विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों के प्रकरणों की सुनवाई एवं नियमानुसार त्वरित निराकरण के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत अशासकीय संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर में दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा पीड़ित महिलाओं को तत्काल आश्रय एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. जाम्बुलकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के परियोजना समन्वयक, बालक कल्याण समिति दुर्ग के अध्यक्ष एवं सदस्य, शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित   -किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,   -दिव्यांग…

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

        *सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा-पुरैना मंडल की बैठक सम्पन्न*7   *प्रधानमंत्री मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का जीवंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग।शा, प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 2 में धूमधाम से मना पोला और तीज महोत्सव ,अडानी फाउंडेशन ने किया स्मार्ट क्लास व ई लाइब्रेरी का लोकार्पण।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग। एनआईटी में चयनित यमुना और उषा देशमुख को विधायक ललितचंद्राकर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग।42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का महापौर ने कियाऔचक निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सामान्य करने के लिए निर्देश।