दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

 

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान, शिक्षा के महत्व तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री देवी सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अपने ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से शिष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा उनके सम्मान में मनाई जाती है। साथ ही विद्यार्थियों को गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए गुरु वंदना एवं प्रेरणादायक विचार भी प्रस्तुत किए। सभी बच्चों ने अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री वेदव्रत ठाकुर, श्रीमती शालिनी साहू, श्रीमती नीलिमा कुजूर, सहायक शिक्षक श्री भोजकुमार बसु एवं श्री आनन्द कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    *अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव* दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा…

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    *ग्राम कातरो में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का किया सम्मान* दुर्ग ग्रामीण विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग। ग्राम कातरों में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi