बालोद। जिला भाजपा कार्यालय बालोद में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए,पी,जे ,अब्दुल कलाम जी को किया गया नमन।

*जिला भाजपा कार्यालय बालोद में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को किया गया नमन*

*कलाम जी के विचार देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं – विधायक ललित चंद्राकर*

*बालोद* । भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन और भारत रत्न *डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम* जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय बालोद में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित* ने कहा कि *”डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी सादगी, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन देश के युवाओं को विज्ञान, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है। कलाम जी ने कहा था कि सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। आज हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात कर देश और समाज की सेवा के लिए संकल्पित हैं।”*

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चेमन पूर्व जिला अध्यक्ष *पवन साहू*, बालोद जिला प्रभारी *संध्या परगनिया*, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य *अभिषेक शुक्ला*, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री *शीतल नायक*, जिला महामंत्री *सौरभ लुनिया*, जिला महामंत्री *राकेश यादव*, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष *नरेश यदु*, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता *राकेश यादव* सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम जी के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

        *दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोलबम कांवड़िया परिवार के शिवभक्त* *श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की – विधायक ललित…

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।   शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। रूआंबांधा सेक्टर वार्ड 6 में 37.67 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। वीएसके एप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान ,तकनीकी समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में कृषि स्थाई समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।

    दुर्ग ।जिला अस्पताल में रुपए 4.85 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया भूमि पूजन।