दुर्ग। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026तकहै।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते है*

 

*- प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026*

 

दुर्ग, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन और कृषकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया गया है। मौसम खरीफ वर्ष 2026 प्रारंभ हो चुका है और अल-नीनो के प्रभाव के कारण मौसम की असामान्य परिस्थितियां (अल्प/अतिवृष्टि) निर्मित होने की प्रबल संभावना है, जिससे खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ 2026 हेतु ऐसे किसान जो अब तक फसल बीमा नहीं कराये है उनका पंजीयन राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है । संभागीय संयुक्त संचालक कृषि द्वारा संभाग के समस्त जिलों के ऋणी/अऋणी किसानों को अधिक से अधिक संख्या में निकटस्थ सहकारी समितियों, बैंक, च्वाईस सेंटर के माध्यम से तत्काल संपर्क कर फसल बीमा कराने हेतु अपील की गई है, ताकि कोई भी पात्र केसीसी धारी कृषक बीमा आवरण से वंचित न हो।

संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं (स्थानीयकृत आपदा एवं फसल कटाई उपरांत क्षति) से होने वाले फसल नुकसान की त्वरित राहत और निराकरण के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और फसल नुकसान/बीमा से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक एकीकृत प्रणाली है। किसान इस पोर्टल पर ऑनलाइन, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कृषि रक्षक पोर्टल पर जाने और शिकायत दर्ज करने हेतु सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल pmfby.gov.in पर जाएं फिर कृषि रक्षक पोर्टल ऑपशन प्रदर्शित होगा जिसे क्लिक करने पर फॉमर एप डाउनलोड का ऑपशन में जाकर स्कैन कर क्रॉप इन्श्योंरेन्स एप को डाउनलोड कर या सीधे प्ले स्टोर के माध्यम से भी क्रॉप इन्श्योंरेन्स एप को डाउनलोड कर फसल हानि की विवरण इन्द्राज कर सकते है। इसके अलावा किसान भाई फसल नुकसान की त्वरित राहत और निराकरण के लिए टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (कृषि रक्षक हेल्पलाइन) 14447 पर कॉल करके या पीएमएफबीवाय वाट्सअप नं. 7065514447 पर भी जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

  • Related Posts

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुरकी रिपोर्ट। *विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का…

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय*   *- पैतृक गृह ग्राम गनियारी में दी भावभीनी श्रद्धांजलि*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026तकहै।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।