दुर्ग। शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं, आकृति फाउंडेशन ने दो जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस भरकर जगाई नई उम्मीद।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं: आकृति फाउंडेशन ने दो जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस भरकर जगाई नई उम्मीद

 

दुर्ग.. शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आकृति फाउंडेशन ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया। फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर दो जरूरतमंद विद्यार्थियों की स्कूल फीस जमा कर उनके भविष्य को नई उड़ान देने का सराहनीय कार्य किया।

दोनों विद्यार्थियों के पालकों द्वारा आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। आवेदनों पर विचार करने के बाद फाउंडेशन ने तत्काल सहायता देने का निर्णय लिया और आज प्रातः 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की स्कूल फीस हेतु नगद सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रमुख सलाहकार विजय गुप्ता, अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, सचिव रोहिताश सिंह भुवाल तथा कोषाध्यक्ष दीपमाला सिन्हा शैलेन्द्र साहू उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण न रुके, इसी उद्देश्य के साथ आकृति फाउंडेशन लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता करता आ रहा है।

आकृति फाउंडेशन समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, जरूरतमंद परिवारों की सहायता एवं मानव कल्याण से जुड़े अनेक कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है। फाउंडेशन का प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे और कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे।

सहायता प्राप्त करने वाले बच्चों के पालकों ने भावुक होकर संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा सहित आकृति फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास और उम्मीद का संबल है।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।