दुर्ग। दिनांक 6 जुलाई को राजपूत छत्रीय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग द्वारा प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न होगा। ।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित । 6 दूल्हे की बारात एक साथ बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकलेगी । राजपूत समाज को फिजूलखर्ची एवं बाहरी आडंबर से बचाने महासभा द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजित किया जाता है।। रायपुर:- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह पंजीयन क्रमांक 1282 के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2026 दिन सोमवार को स्थान – महाराणा प्रताप, मंगल भवन, शंकर नगर दुर्ग में समाज को फिजूलखर्ची एवं बाहरी आडंबर से बचाने सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 6 जोड़े का विवाह संपन्न होगा । महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह बैस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।। कार्यक्रम प्रात: 7:30 बजे मंडपाछादन, सुबह 11:00 बजे मातृकापूजन, दोपहर 1:00 बजे बारात का स्वागत एवं संध्या 5:00 बजे पानीग्रहण (दीवा लग्न में) विदाई का रस्म किया जाएगा। एक साथ 6 दूल्हे की बारात धूमधाम से बैंडबाजे के साथ निकलेगी।। सामूहिक विवाह 6 जोड़े जिनमें पहला नाम चि. आलोक सिंह संग सौ.का. दीपाली राजपूत, द्वितीय जोड़े का नाम चि रितेश सिंह संग सौ.का. स्वाती राजपूत, तीसरे जोड़े का नाम चि. शिवराज सिंह संग सौ.का. कामिनी राजपूत, चौथे जोड़े का नाम चि. सोपान सिंह संग सौ.का. माही राजपूत, पांचवें जोड़े चि.योगेश सिंह संग सौ.का. अलका राजपूत तथा अंतिम छठवें जोड़े का नाम चि. विकास सिंह संग सौ.का. कल्पना ठाकुर होंगे । महासभा के अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह जी ने कहा कि समाज के सभी वर्ग को समानता, चाहे वह समाज का उच्च वर्ग हो या निर्धन वर्ग सभी को सामूहिक विवाह में विवाह करने के उद्देश्य से समाज को बाहरी आडंबर एवं फिजुल खर्चे से बचाने जिससे सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे है, जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 6 जोड़ों के रिश्तेदार एवं समाज के पदाधिकारी तथा सामाजिक जनो हेतु 1000 लोगों के लिए भोजन व्यवस्था, रुकने की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था की गई है । सामूहिक विवाह प्रभारी एवम महासभा के केंद्रीय सहसचिव सत्येन्द्र राजपूत ने बताया कि सामूहिक विवाह का आयोजन 1998 से प्रारंभ किया गया है, जिसमे अब तक 300 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक किया जा चुका है। आगे भी बेहतरीन व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव है। परिणय बंधन के पावन अवसर पर साक्षी बनने एवं शुभ आशीष प्रदान करने कार्यक्रम को सफल बनाने उपस्थित होने अपील करने वालों में प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पंकज कुमार भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक ठाकुर महासचिव, सह सचिव एवं सामूहिक विवाह प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, श्रीमती रश्मि राजपूत महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव तथा उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, सचिव दीपक सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु भुवाल तथा दुर्ग जोन के सभी उप समिति के पदाधिकारियों, युवा मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यक्रम में उपस्थित होने आह्वान किया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर, प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी, राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर- 9826111424

  • Related Posts

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुरकी रिपोर्ट। *विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का…

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय*   *- पैतृक गृह ग्राम गनियारी में दी भावभीनी श्रद्धांजलि*…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    रायपुर। विधानसभा परिसर में एक पेड़ मा के नाम, अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग ।पद्म विभूषण डॉक्टर तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री साय।

    दुर्ग। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की सूचना अब पीएमएफबीवाय कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026तकहै।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अन्य प्रांत की मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

    पाटन। महिला मोर्चा की नव गठित टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।