दुर्ग। ग्राम कुथरेल में धूमधाम से मनाया गया, सदगुरु संत कबीर साहेब प्रगटोत्सव।।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

_”कबीर की वाणी समाज को जोड़ने का काम करती है” – उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं_

*विधायक ललित चंद्राकर*

*ग्राम कुथरेल में धूमधाम से मनाया गया सदगुरु संत कबीर साहेब प्रकटोत्सव*

*दुर्ग ग्रामीण/कुथरेल:* ग्राम कुथरेल में आज मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा सदगुरु संत कबीर साहेब प्रकटोत्सव समारोह* का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर *दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री ललित चंद्राकर जी* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने सर्वप्रथम *संत कबीर साहेब जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया* और समस्त समाजजन को *कबीर प्रकट उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।*

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग एवं कबीर वाणी का पाठ किया गया। समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि _सद्गुरु संत कबीर साहेब की वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और आडंबरों से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। कबीर की साखी और दोहे समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।”_

श्री चंद्राकर जी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी संत कबीर की कर्मभूमि रही है। यहां की परंपरा में कबीरपंथ रचा-बसा है। राज्य सरकार भी संत परंपरा और समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे कबीर जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में आगे बढ़ें।

विधायक जी ने पनिका समाज द्वारा सामाजिक एकता और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

*समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

जनपद सभापति श्री लोमश चंद्राकर जी, पनिका समाज अध्यक्ष श्री नरेन्द्र दास जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मानिकपुरी जी, कोषाध्यक्ष श्री तामेश्वर दास जी, सचिव श्री मनीष दास जी, श्री चेतन दास जी, श्री राम दास जी, श्री पेमेन्द्र दास जी, श्री झरना दास जी, श्री ताम्रध्वज मानिकपुरी जी, चंद्राकर समाज अध्यक्ष डॉ. परमेश्वर चंद्राकर जी, देशमुख समाज अध्यक्ष श्री गोविंद देशमुख जी सहित बड़ी संख्या में मानिकपुरी पनिका समाज, चंद्राकर समाज, देशमुख समाज एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

        *उतई में कृष्णमय हुआ माहौल विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवं पोला महोत्सव का शुभारंभ..   *तीजा-पोरा पर्व हमारी कृषि संस्कृति और आस्था का प्रतीक*…  …

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

        *अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही*   दुर्ग, 13 सितम्‍बर 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।उतई में कृष्णामय हुआ माहौल, विधायक ललित चंद्राकर ने किया दही हांडी एवंम पोला महोत्सव का शुभारंभ।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग।अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा को समर्पित होगा संकल्प अभियान,17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जलाए जाएंगे।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। मोर मकान मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाली एवं मरोदा पुरैना  मंडल की बैठक संपन्न।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।

    दुर्ग ।वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक मामलों का हुआ समाधान।।