दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश*

दुर्ग 20 जून 2026/कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में पी.जी. पोर्टल, मुख्यमंत्री अन्य पत्र, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन वेब पोर्टल, पीजीएन पोस्ट पोर्टल. ई-समाधान और मुख्यमंत्री जनदर्शन से संबंधित लंबित आवेदनों का विभागवार समीक्षा की। साथ ही लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में तीन माह एवं एक वर्ष अधिक लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्रकरण लंबित होने के संबंध में जानकारी ली। समीक्षा के दौरान पीजी पोर्टल के 221, कलेक्टर जनदर्शन के 904, पीजीएन वेब पोर्टल के 181, पीजीएन पोस्ट पोर्टल के 108 ई-समाधान के 16 और मुख्यमंत्री जनदर्शन के 25 आवेदन लंबित पाए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए है। उन्होंने विभागों में एक माह से अधिक के प्रकरण आगामी दो दिनों में पूर्ण निराकृत करने कहा है। प्रकरण फारवर्ड करने अथवा निराकरण में किसी प्रकार की समस्याए होने पर अधिकारियों को डीआईओ से संपर्क कर प्रकरण निराकृत कराने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार बैठक में समीक्षा के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन एवं श्रीमती सिल्ली थॉमस, दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल, भिलाई नगर निगम आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, भिलाई चरौदा नगर निगम आयुक्त श्री दशरथ राजपूत एवं रिसाली नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा सभी एसडीएम एवं तहसीलदार सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात,   -वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर अलका बाघमार…

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा। दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज