दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने पुरैना वासियों को 149.,21 लाख रुपए के नवीन विकास कार्यों की सौगात दी।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पुरैना वासियों को मिली ₹149.21 लाख के नवीन विकास कार्यों की सौगात दी*

*विधायक ललित चंद्राकर ने किया आहाता बाउंड्रीवाल, सीसी रोड, डोमशेड सहित 6 कार्यों का भूमिपूजन*

*बोले – जनविश्वास के साथ दुर्ग ग्रामीण में विकास की गति निरंतर जारी*

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पुरैना वार्ड क्रमांक 39 में क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर ने ₹149.21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आहाता बाउंड्रीवाल, स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक, डोमशेड, सी.सी. रोड एवं भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर *विधायक श्री ललित चंद्राकर* ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्ग ग्रामीण का हर वार्ड, हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। पुरैना में आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, उससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। आहाता बाउंड्रीवाल से सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा होगी, स्ट्रीट लाइट से रातें रोशन होंगी, सी.सी. रोड और पेवर ब्लॉक से आवागमन सुगम होगा और डोमशेड सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।

श्री चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। जनता का आशीर्वाद और विश्वास ही हमारी ताकत है। डबल इंजन की सरकार में विकास की यह यात्रा बिना रुके, बिना थके आगे बढ़ रही है। आने वाले समय में पुरैना सहित पूरे विधानसभा में विकास कार्यों का और विस्तार किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047’ और साय सरकार के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को हम जमीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं। गांव, गरीब, किसान और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, महामंत्री श्री नरेन्द्र निर्मलकर, रिसाली नगर निगम सभापति श्री केशव बंछोर, एमआईसी सदस्य श्री सनीर साहू, पार्षद श्री विक्की चंद्राकर, रिसाली निगम विधायक प्रतिनिधि श्री गोविन्द साहू, श्री डी. साईं, श्री लक्ष्मण राव, श्री डी. बालाजी, श्री बी. गणपति, श्री बी. कृष्णराव, श्रीमती बी. चंद्रावती, श्रीमती द्रौपती यादव, श्रीमती सरोज बाई, श्रीमती चंद्रा बारीक, श्री लखन नाग, श्री अमित, श्रीमती सोनिया सोना, श्री रतन, श्री भीम बहादुर, श्री इंद्रजीत तथा पुरैना के देवतुल्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।