दुर्ग।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे 12 वर्ष पूर्ण होने पर भिलाई के बैकुंठ धाम मंदिर में विशेष पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने पर भिलाई के बैकुंठ धाम मंदिर में विशेष पूजन*

 

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल द्वारा बैकुंठ धाम, वार्ड क्रमांक 32, भिलाई में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल एवं वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार और आतिशबाजी, प्रसाद वितरण के साथ हुई। सांसद श्री विजय बघेल एवं विधायक श्री रिकेश सेन ने माता रानी को चुनरी अर्पित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी देश के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु प्रार्थना की।

 

पूजन कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में पूर्ण हुए 12 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच खिचड़ी प्रसाद और लड्डू का वितरण किया गया। पूरे परिसर में भक्ति, उत्साह और जनसहभागिता का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर विधायक निधि से लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक डोम शेड का लोकार्पण भी किया गया। सांसद एवं विधायक ने फीता काटकर इस जनसुविधा का शुभारंभ किया। स्थानीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी।

 

अपने संबोधन में सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा उत्थान, स्टार्टअप संस्कृति, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिशा और गति प्रदान की है।

 

विधायक श्री रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए मानदंड स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और इसी कारण देशवासियों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

 

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिव्या भसीन, जिला उपाध्यक्ष चन्ना केश्वलु, त्रिलोचन सिंह जिला मंत्री विनोद सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ मिश्रा व शंकरलाल देवांगन, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सह प्रमुख आईटी अमित मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री विनय सेन, प्रवक्ता विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, पार्षद प्रियंका भोला साहू, पार्षद लक्ष्मी धर्मेंद्र दिवाकर, पार्षद लक्ष्मी साहू, पार्षद शैलजा राजू, अनिल सोनी, राजेश चौधरी, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष शशि भगत, नवीन सिंह, चंदन यादव, नासिर भाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम पूरे समय श्रद्धा, उत्साह और जनसहभागिता के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction