दुर्ग। परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह*

*- प्री-डीएड परीक्षा के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, प्राचार्यों एवं नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

दुर्ग, 02 जून 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आगामी प्री-डीएड 2026 परीक्षा को लेकर साइंस कॉलेज सभागार में प्री-डीएड परीक्षा में नियुक्त केन्द्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, प्राचार्यों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्री-डीएड परीक्षा 4 जून को 14 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। छोटी-छोटी गलतियां भी कई बार बड़े विवाद और समस्याओं का कारण बन जाती हैं, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा संबंधी सभी नियमों और निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य परीक्षा सामग्री के पैकिंग समय, केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर, सील निर्धारित प्रपत्रों में सभी जानकारियां सही और पूर्ण रूप से दर्ज करना अनिवार्य है। कई बार छोटी लापरवाही भी बड़ी गलती का रूप ले लेती है। कलेक्टर ने सभी केन्द्राध्यक्षों, नोडल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं को दोबारा जांच लें, यह सुनिश्चित कर लें कोई जानकारी छूट न जाए तथा सभी प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरे जाएं, ताकि परीक्षा का आयोजन त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कालेज के प्राचार्य, पर्यवेक्षक, नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।