भिलाई। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई का प्रदर्शन एवं पुतला दहन।

 

 

 

*राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई का प्रदर्शन एवं पुतला दहन**

 

 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के विरुद्ध कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी द्वारा की गई अनुचित और अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा तीव्र प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम सुपेला घड़ी चौक पर सायं 5:00 बजे आयोजित किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी की नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

 

यह विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी के विशेष निर्देशन तथा जिला भिलाई भाजपा अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल ने किया।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो उनकी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के प्रति राहुल गाँधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी केवल व्यक्तियों पर हमला नहीं, बल्कि देश की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं का अपमान है।भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस अमर्यादित आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस यह समझ ले कि जनता के प्रिय और जननायक नेताओं के विरुद्ध की गई ऐसी ओछी बयानबाजी का करारा जवाब उन्हें सड़क से लेकर सदन तक मिलेगा। राहुल गाँधी को अपनी इस तुच्छ राजनीति और अनर्गल प्रलाप के लिए पूरे देश से सार्वजनिक माफी माँगनी चाहिए।”

 

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि राहुल गाँधी द्वारा संवैधानिक पदों पर बैठे वरिष्ठ नेताओं के प्रति इस प्रकार की ओछी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। यह कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस पार्टी अपनी ओछी राजनीति और अमर्यादित बयानों से बाज नहीं आई, तो युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाअध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक जी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, नेताप्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी विजय जायसवाल,कन्हैया सोनी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी विशालदीप नायर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक भौंडेकर,सूरज जायसवाल,शुभम चिंचोलकर सुमित कन्नौजिया, सौरभ चटर्जी, जयंत शर्मा,तुषार देवांगन, विकास जायसवाल प्रवीण यादव,तुषांत वर्मा, कंवरपाल, अखिलेश, नितेश सिंह पिंटू जाल,वेद अर्पणा, सिद्धार्थ,सौरभ अग्रवाल चंदन यादव, रतन, अमन आयुष, अनुराग,शेखर, संदीप,भोला, भास्कर,राहुल झा, नरेन्द्र रतन, शीतल साहू,राज मिश्रा, भवेश दलानी, कृष्ण, अर्पित,निखिल सोनी,सत्यम, नीतीश,साहिल, एवं जिला भाजयुमो के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

*यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी* mob:-7000850422

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction