दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।।

*ईकोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल एप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना*

 

दुर्ग, 02 मई 2026/ उच्चतम न्यायालय की ईकमिटी के निर्देशानुसार ईकोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल ऐप को अब एक नए एवं अधिक आधुनिक स्वरूप में वर्जन 4.0 में अपडेट किया जा रहा है। इस अपडेट का उद्देश्य न्यायिक सेवाओं को अधिक तेज, सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना है।

जिला विधिक प्राधिकरण क़े सचिव से मिली जानकारी अनुसार वर्जन 4.0 में प्रमुख नई सुविधाएं निम्नलिखित हैं-

सुपर फास्ट स्पीडः एप अब पहले की तुलना में अधिक तेज एवं सुगम रूप से कार्य करेगा।

नया डिजाइनः आधुनिक इंटरफेस के साथ नीचे की ओर नेविगेशन मेनू, जिससे एक हाथ से संचालन आसान होगा।

सीधे ऑर्डर डाउनलोड: केस स्टेटस स्क्रीन से ही सीधे आदेशों की पीडीएफ डाउनलोड करने की सुविधा।

स्मार्ट केस ट्रैकिंग: केस नंबर बदलने की स्थिति में पुराने एवं नए दोनों नंबरों को एक साथ देखने की सुविधा।

नो हैंगिंग फीचर: माय केसेस सेक्शन में अब एप के हैंग होने की समस्या समाप्त।

मैप इंटीग्रेशनः न्यायालय परिसर ढूंढने हेतु भुवन मैप्स की सुविधा उपलब्ध।

क्विक लिंक सुविधाः ईपेय, एनजेडीजी एवं ईफाइलिंग जैसी सेवाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध।

महत्वपूर्ण सूचना (डेटा सुरक्षा हेतु): उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे वर्तमान एप में उपलब्ध ” एक्सपर्ट” फीचर का उपयोग कर अपने सेव किए गए केस डेटा का बैकअप अवश्य ले लें, अन्यथा अपडेट के पश्चात डेटा नष्ट हो सकता है।

 

*महत्वपूर्ण तिथियांः*

 

डेटा बैकअप लेने की अंतिम तिथि 04 मई 2026

वर्जन 4.0 के लाइव होने की तिथि 05 मई 2026

यह अपडेट न्यायिक प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हुए आम नागरिकों को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ न्याय सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व* *बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा…

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    *मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक – मंत्री श्री गजेन्द्र यादव* दुर्ग, 11 नवम्‍बर 2026 / मातर तिहार के अवसर पर स्‍कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। दुर्ग ग्रामीणविधायक श्री ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    दुर्ग। मातर तिहार हमारी आस्था और गौवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक। मंत्री श्री गजेंद्र यादव।

    Navigating the Future: How Casino Regulations Are Evolving

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग ।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    दुर्ग।विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर दुर्ग जिले में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान जन जन तक निशुल्क न्याय का संदेश पहुंचाने हेतू डीएलएसए दुर्ग की विशेष पहल।

    Unlocking Success: Casino Marketing Strategies for Attraction and Retention