दुर्ग।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर दिए दिशा निर्देश।

 

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर दिए दिशा-निर्देश*

 

दुर्ग, 27 अप्रैल 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज प्राचीन पांडुलिपियों के संग्रहकर्ता श्री राम कुमार वर्मा से मुलाकात कर उनके द्वारा संकलित दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने पांडुलिपियों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियां हमारी समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले के आम नागरिकों से अपील करता हूं कि अगर आपके पास प्राचीन पांडुलिपिया उपलब्ध है तो जिला प्रशासन से संपर्क कर या फिर क्षेत्र सर्वेयरों से संपर्क कर उसे प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं | उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन पांडुलिपियों को सुरक्षित रूप से संरक्षित करते हुए चरणबद्ध तरीके से डिजिटल माध्यम में परिवर्तित कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए, ताकि यह अमूल्य धरोहर आमजन एवं शोधकर्ताओं के लिए सुलभ हो सके।

 

  • Related Posts

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।। *ईकोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल एप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना*   दुर्ग, 02 मई 2026/ उच्चतम न्यायालय की ईकमिटी के निर्देशानुसार…

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।   *मजदूर दिवस पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक, 200 ई-रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता*   दुर्ग, 1 मई 2026/ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

    दुर्ग।ईकोर्टस सर्विसेज मोबाइल ऐप के वर्जन 4.0 अपडेट के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    दुर्ग।मजदूर दिवस के अवसर पर 21 कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक एवं 200 ई रिक्शा चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

    दुर्ग। कलेक्टर श्री सिंह ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक।

    दुर्ग। कलेक्टर श्री सिंह ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक।

    दुर्ग। प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारीयों की समीक्षा।

    दुर्ग। प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारीयों की समीक्षा।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।