दुर्ग ।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नीट परीक्षा हेतु केंद्र अधीक्षकों को सुरक्षा और गहन जांच के दिए कड़े निर्देश।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नीट परीक्षा हेतु केंद्र अधीक्षकों को सुरक्षा और गहन जांच के दिए कड़े निर्देश*

*-परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, गैजेट्स और ज्वेलरी पूर्णतः प्रतिबंधित, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई*

दुर्ग, 25 अप्रैल 2026 / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी 3 मई को होने वाली नीट (एनईईटी) परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला समन्वयकों और केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और अभ्यर्थियों की गहन जांच (सिक्योरिटी फ्रिस्किंग) सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। बैठक में परीक्षा केंद्र के भीतर वर्जित वस्तुओं की विस्तृत सूची साझा करते हुए अवगत कराया गया कि किसी भी परिस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, पेजर, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और पेन ड्राइव ले जाना सख्त मना है। इसके अतिरिक्त, स्टेशनरी मदों में ज्यामिति या पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, लिखने के पैड, स्केल, इरेज़र और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। व्यक्तिगत सामान जैसे वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, बड़े चश्मे और किसी भी प्रकार के आभूषण या धातु की वस्तुएं पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया गया है कि वे अपने साथ पेन न लाएं, परीक्षा केंद्र पर पारदर्शी पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। खाद्य पदार्थ और पानी की बोतलें (पारदर्शी बोतल को छोड़कर) भी प्रतिबंधित हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी इन प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पाया जाए, तो उसे ‘अनफेयर मीन्स’ (अनुचित साधन) का दोषी मानते हुए उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।