दुर्ग।विशेष ग्राम सभा का आयोजन 24 अप्रैल को।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*विशेष ग्राम सभा का आयोजन 24 अप्रैल को*

*- आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत के संकल्प के साथ मनाया जाएगा पंचायती राज दिवस*

दुर्ग, 20 अप्रैल 2026/ पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ, जो ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्वशासन की सशक्त नींव का प्रतीक है। इसी के तहत 24 अप्रैल 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। विशेष ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। ग्राम संवाद कार्यक्रम के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप मुख्यमंत्री का 20 मिनट का रिकॉर्डेड संदेश ग्राम पंचायत स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

ग्राम संपदा ऐप में ग्राम की समस्त परिसंपत्तियों के अपलोड का संकल्प लिया जाएगा तथा “आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत (हमारा कोष-हमारा अधिकार)” के तहत समर्थ पोर्टल में शत-प्रतिशत कर आरोपण एवं वसूली का संकल्प पारित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्राम के ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों-जैसे कलाकार, नर्तक, खिलाड़ी अथवा अन्य विधाओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं बीएलजी (लखपति दीदी) का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए तैयार पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स स्कोर कार्ड का प्रदर्शन किया जाएगा। ग्राम को स्वच्छ बनाए रखने हेतु संकल्प लिया जाएगा तथा सार्वजनिक एवं शासकीय भवनों में साफ-सफाई की जाएगी। ग्राम सभा में सामुदायिक संसाधनों के संरक्षण, आदर्श ग्राम पंचायत के निर्माण तथा “मोर गांव-मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रयासों पर चर्चा करते हुए आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्राम सभा को सफल बनाएं।

  • Related Posts

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशनुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में संचालित…

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। 12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग रायपुर निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में दिनांक 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय निशुल्क योग स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग। एम जे कॉलेज आफ नर्सिंग कोहका जुनवानी रोड भिलाई दुर्ग में 16 जून को योग शिविर आयोजित हुआ।।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग।मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल खंड।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    दुर्ग। जिले को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला  क्रीड़ागण समिति ने दी सहमति।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    अहिवारा। दुर्ग जिला निषाद समाज की अहिवारा तहसील का हुआ चुनाव संपन्न, सुखदेव निषाद  निर्विरोध तहसील अध्यक्ष निर्वाचित।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब। प्रेस क्लब टीम ने दी बधाई।