दुर्ग। ग्राम सभाओं का आयोजन 14 अप्रैल को। विभिन्न विषयों पर होगी विस्तृत चर्चा।

 

*ग्राम सभाओं का आयोजन 14 अप्रैल को, विभिन्न विषयों पर होगी विस्तृत चर्चा*

 

दुर्ग, 13 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-6 के तहत प्रत्येक ग्राम सभा का आयोजन प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक बार किया जाना है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्ष भर निर्धारित तिथियों पर ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है।

इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में आयोजित होने वाली इन ग्राम सभाओं के लिए पूर्व से समय-सारिणी तैयार कर ली गई है तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।

उक्त ग्राम सभाओं में विभिन्न विषयों – विगत तिमाही के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, स्वीकृत/प्राप्त/व्यय राशि एवं वर्तमान स्थिति का विवरण कर अधिरोपण एवं संग्रहण प्रणाली को ऑनलाइन करने हेतु समर्थ पंचायत पोर्टल का उपयोग एवं संपत्ति कर निर्धारण, पंचायत के वर्तमान/पूर्व पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित लेखा/बकाया की जानकारी, सड़कों पर आवारा एवं पालतू पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपाय एवं जागरूकता, अविवादित नामांतरण एवं बटवारा प्रकरणों की समीक्षा, पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के परिणामों का प्रस्तुतीकरण एवं सुधार हेतु कार्ययोजना, मुक्तिधाम में साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था, जरूरतमंदों को वितरित खाद्यान्न की जानकारी एवं लाभार्थियों के नामों का वाचन, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की चर्चा की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे ग्राम स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समावेशी विकास को बढ़ावा मिल सके।

  • Related Posts

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    -लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात,   -वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर अलका बाघमार…

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता ने बदली सियासी हवा। दुर्ग की राजनीति में आज उस समय बड़ा संदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन,हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। दुर्ग में राकेश ठाकुर के जन्म दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। सिकल सेल जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। रि नीट परीक्षा 2026 ,कलेक्टर ,एसएसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा।ज

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।

    दुर्ग। कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देश।