दुर्ग। ग्राम खपरी सिलोदा में 31.20 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कर विधायक ललित चंद्राकर ने जनता को किया समर्पित।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

 

*ग्राम खपरी-सिलोदा में ₹31.20 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विधायक ललित चंद्राकर ने जनता को किया समर्पित*

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम *खपरी-सिलोदा* में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर शामिल हुए। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आमजन को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

*लोकार्पित कार्य- सीसी रोड निर्माण — *लागत ₹5.00 लाख – खपरी-सिलोदा पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण लागत ₹6.50 लाख अमरनाथ निषाद के घर से राजकुमार के घर तक सीसी रोड निर्माण — *लागत ₹4.50 लाखमुक्तिधाम पहुंच मार्ग *लागत ₹5.20 लाख भूमिपूजन:- विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण — *लागत ₹10.00 लाख*

 

 

*इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर कहा

“विकास की यह निरंतर यात्रा जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री *श्री नरेंद्र मोदी जी* के _सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास_ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए हम हर गाँव, हर घर तक पक्की सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाएँ पहुँचा रहे हैं। मुख्यमंत्री *श्री विष्णु देव साय* के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गाँव-गाँव में अधोसंरचना सुदृढ़ कर रही है। खपरी-सिलोदा में आज लोकार्पित मार्गों से आवागमन सुगम होगा, स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी। मुक्तिधाम पहुंच मार्ग का निर्माण हमारी सामाजिक संवेदनशीलता का उदाहरण है। आने वाले समय में शेष गलियों को भी प्राथमिकता से सीसी रोड से जोड़ा जाएगा। आपका आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी ऊर्जा है।”

 

इस अवसर पर दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन*, जिला पंचायत सभापति *सुश्री प्रिया साहू*, जनपद सदस्य नंद कुमार साहू*, सरपंच अनुसुइया साहू अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महामंत्री चेतन साहू , यामिनी हरमुख*, युवा मोर्चा महामंत्री चमन यादव*, पूर्व सरपंच नारायण साहू, संजू निषाद पंचगण दोहित निषाद* अश्वनी साहू* खुलास यादव सुन्दर लाल साहू शांति लाल साहू प्रेमा बाई साहू उमेश्वरी साहू* सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction