- लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
*रिसाली मंडल अध्यक्ष श एकनाथ अनुपम साहू ने कार्यकर्ताओं संग सुना मन की बात प्रधानमंत्री का संदेश*; ..
*छत्तीसगढ़ के जल-संकट समाधान के नवाचारों का उल्लेख*.
आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम *‘मन की बात’* की 132वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण मैत्री नगर, *वार्ड-27*, *बूथ क्रमांक-103* (रिसाली) में किया गया। *रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू* के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेश पर चर्चा की।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के प्रेरक प्रयासों के साथ-साथ *छत्तीसगढ़* का विशेष उल्लेख किया—उन्होंने सरल उपायों से जल-संकट से उबरने वाले गाँवों की चर्चा की, जहाँ जनभागीदारी और नवाचार से जल संरक्षण के प्रभावी मॉडल सामने आए हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी *‘मन की बात’* की 132वीं कड़ी का श्रवण किया और इसे राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया।
श्री एकनाथ अनुपम साहू* ने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह जल संरक्षण, फिटनेस और नागरिक सहभागिता पर बल दिया, वह हम सबके लिए मार्गदर्शक है। रिसाली मंडल के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इन संदेशों को घर-घर पहुँचाएँगे—स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक समरसता के कार्यों को गति देंगे।” उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क को और सक्रिय करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ के मुख्य बिंदुओं—जनभागीदारी से बदलाव, स्थानीय नवाचारों को राष्ट्रीय मंच, एवं सेवा-समर्पण के आह्वान—पर संक्षिप्त परिचर्चा की





