दुर्ग।राजपूत छत्रीय महासभा का दो दिवसीय 62 वां वार्षिक महाअधिवेशन राजनांदगांव जोन के डोंगरगांव में 28 एवं 29 मार्च को होगा।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

राजपूत क्षत्रिय महासभा का दो दिवसीय 62 वा वार्षिक महाअधिवेशन राजनांदगांव जोन के डोंगरगांव में 28 से 29 मार्च को l

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय 62 वा वार्षिक महाअधिवेशन राजनांदगांव जोन के डोंगरगांव में 28 एवं 29 मार्च 2026 को स्थान — जन सहयोग मैदान, मिनी स्टेडियम, डोंगरगांव में आयोजित है । राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी तथा मीडिया सेल के अध्यक्ष आदर्श राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 28 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे महाराणा प्रताप ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत एवं ध्वजारोहण से अधिवेशन उद्घाटन 11:30 बजे जिसमें दोपहर 12 से 3 के बीच केंद्रीय महिला मंडल द्वारा परिचय सम्मेलन, कैरियर काउंसलिंग एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होगी। दोपहर 3:00 विशाल शोभायात्रा अधिवेशन स्थल से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी जिसमें राजपूताना शान के प्रतिक चूड़ीदार पजामा, धोती कुर्ता शेरवानी एवं केसरिया पगड़ी धारण कर कतार बद्ध तीन-तीन के लाइन में साथ-साथ चलने तथा महिलाओं के लिए केसरिया अथवा लाल साड़ी पहन कर शोभायात्रा में आने कहा गया है । शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस अधिवेशन स्थल पहुंचेगी तत्पश्चात केंद्रीय पदाधिकारियों का स्वागत, संयोजक का स्वागत भाषण, महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का उद्बोधन एवं सम्मान होगा । महाराणा प्रताप साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका शौर्य 2026 का विमोचन होगा । स्वर्गीय श्री मनमोहन सिंह बघेल स्मृति में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 37 उप समितियां में प्रदेश में सर्वप्रथम आने वाले छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी 37 उप समितियों को प्रोत्साहन के रूप में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली उप समिति को महासभा द्वारा पुरस्कृत पुरस्कार राशि एवं मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा । तत्पश्चात विभिन्न उप समितियों से उपस्थित सचिवों का प्रतिवेदन एवं सम्मान समारोह होगा । रात्रि 9:00 बजे के बाद महाराणा प्रताप सांस्कृतिक एवं कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । अधिवेशन के दूसरे दिवस दिनांक 29 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे रंगोली, मेहंदी, पुष्प सज्जा, आरती की थाल सजाओ कार्यक्रम आयोजित होंगे। अधिवेशन स्थल में समाज को बाहरी आडंबर एवं फिजूल खर्ची से बचाने एक दिवसीय दो जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक रीति से दिवा लग्न में संपन्न होगा । अधिवेशन के मंचीय कार्यक्रम में खुला मंच महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का वार्षिक प्रतिवेदन, प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा होगी । प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वालों का सम्मान, अतिथियों का सम्मान, महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने बताया कि अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से लगभग 20, 000 राजपूत एकत्र होंगे । अधिवेशन स्थल में कार्यक्रम के दोनों दिवस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । अधिवेशन स्थल में साहित्य परिषद द्वारा वार्षिक शौर्य पत्रिका का वितरण किया जाएगा । राजपूत क्षत्रिय महासभा के प्रचार सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से आए हुए राजपूत को रात्रि विश्राम करने आवास व्यवस्था के रूप में अंबेडकर भवन, पटेल भवन, निषाद भवन, यादव भवन, कर्मा भवन, संस्कृतिक भवन एवं महिलाओं के लिए एयर कंडीशनर जैन भवन आरक्षित कराया गया है । कार्यक्रम के लिए स्वागत समिति, मंच संचालन समिति, भोजन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, शोभायात्रा समिति, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता समिति, मंच व्यवस्था समिति, महाराणा प्रताप ज्योति कलश स्वागत स्थापना, ध्वज स्थापना समिति, प्रचार प्रसार समिति, चिकित्सा व्यवस्था, वाहन पार्किंग समिति, महिला आवास, विद्युत एवं जल व्यवस्था, परिचय पत्र एवं पूछताछ व्यवस्था समिति बनाई गई है और सभी को जिम्मेदारी दी गई है । कार्यक्रम के अंत में सहसंयोजक द्वारा आभार प्रदर्शन एवं जोन प्रभारी द्वारा साधुवाद दिया जाएगा तथा अंत में ध्वज अवरोहण के साथ अधिवेशन समापन की घोषणा होगी।। ।। महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस, 62 वें महाधिवेशन के संयोजक ठाकुर पवन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पंकज कुमार भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक ठाकुर महासचिव, सत्येंद्र सिंह राजपूत सह सचिव, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, श्रीमती रश्मि राजपूत महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव तथा अधिवेशन के सहसंयोजक श्रीमती राखी मिथिलेश ठाकुर, श्रीमती निशा प्रशांत ठाकुर, अधिवेशन के उप संयोजक राजनांदगांव जोन के सातों उपसमिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह विनोद अध्यक्ष डोंगरगांव, भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय राजनांदगांव, शेर सिंह गांधी खैरागढ़ आनंद सिंह सोलंकी डोंगरगढ़, जितेंद्र सिंह गंडई, लोमश सिंह बैस बालोद, थलेद्र सिंह बघेल छूईखदान तथा जोन क्रमांक 5 राजनांदगांव के सभी उपसमिति के पदाधिकारी, सदस्य गण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने कार्यक्रम को सफल बनाने आह्वान तथा अपील किया है। महासभा के प्रचार सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि अगला 63 वा वार्षिक महाअधिवेशन बिलासपुर जोन में होगा ।

  • Related Posts

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर ।लोकेश्वर सिंह ठाकुर। ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई। एवं मां शीतला मंदिर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गई।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    रिपोर्टर। लोकेश्वर सिंह ठाकुर स्लग । ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41 मां शीतला मंदिर में 64 एव बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति कलश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां शीतला मंदिर में 64 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।ग्राम नंदकठी के मां चंडिका मंदिर में 41,मां शीतला मंदिर में 64,बजरंग नगर मां दुर्गा मंदिर में 02 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    दुर्ग।नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रज्वलित हुए आस्था के ज्योत,ग्राम नंदकठी के महामाया में 139 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

    Descoperă Secretele Royal Casino și Începe Să Câștigi Azi

    Discover Hidden Casinos Not Registered on GamStop

    How Casinos Use Technology to Combat Player Addiction