दुर्ग। गर्मी के मद्देनजर खाद्य विभाग अलर्ट ।जिले की पानी और जूस फैक्ट्रीयों का हुआ औचक निरीक्षण।

*गर्मी के मद्देनजर खाद्य विभाग अलर्ट, जिले की पानी और जूस फैक्ट्रियों का हुआ औचक निरीक्षण*

*-पानी फैक्ट्रियों में मिली गंदगी, कर्मचारियों के लिए हेड कैप और ग्लव्स अनिवार्य*

*-पानी और जूस के नमूनों की जांच, 180 बोरी पानी पाऊच जप्त*

दुर्ग, 24 मार्च 2026/ भीषण गर्मी के आगमन को देखते हुए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले की पानी फैक्ट्रियों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार खाद्य नियंत्रक एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस कार्यवाही के दौरान विगत 19 मार्च को आर.एस. इंटरप्राइसेस जामुल और पाल एक्वा छावनी भिलाई से पानी की बोतलों के नमूने लिए गए। वहीं, 20 मार्च को कुम्हारी स्थित आई.बी. साल्युसन में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 180 बोरी पानी पाऊच जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त, 23 मार्च को अमर बेवरेजेस कैलाश नगर भिलाई से पानी की बोतल और ज्योति इंडस्ट्रीज जेवरा सिरसा से लीची जूस के नमूने संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रिचा शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नारद राम कोमरे ने फर्मों के संचालकों को कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और पानी की शुद्धता की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने और कार्य के दौरान कर्मचारियों को हैंड ग्लव्स व हेड कैप अनिवार्य रूप से पहनने की हिदायत दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 (विनियम 2011) के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गर्मी के सीजन को देखते हुए नमूनों के संकलन और निरीक्षण का यह कार्य आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

        विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22, 24 व 25 में 1 करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रखी आधारशिला_   _”जनता की मूलभूत…

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

        *श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉ. सिंह*   दुर्ग, 01 अगस्‍त 2026 / छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सानिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 22 ,24, 25 में एक करोड़ 36 लाख के नवीन विकास कार्यों का किया भूमि पूजन, रखी आधारशिला।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग। श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे डॉक्टर सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।केंद्रीय जेल दुर्ग में आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह।

    दुर्ग ।दुर्ग में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का होगा शुभारंभ।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग ।दुर्ग रेलवे स्टेशन से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए बोल बम कांवड़िया परिवार के शिव भक्त।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    दुर्ग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।