दुर्ग। 599 नग गैस सिलेंडर और 2841 किलोग्राम एलपीजी जप्त।

लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट।

*599 नग गैस सिलेण्डर और 2841 कि.ग्रा. एल.पी.जी. जप्त*

दुर्ग, 18 मार्च 2026/घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण को निर्बाध रूप से बनाये रखने के लिए जिले में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। जांच के क्रम में ग्राम पंचायत रसमड़ा के बोरई इंडस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर में स्थित पापुशा गैसेस प्रा.लि. की आकस्मिक जांच जिला खाद्य कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा की गई। उक्त सेंटर में कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के द्वारा 02 विभिन्न ब्रांडों गो गैस एवं गैस प्वाइंट के नाम से गैस सिलेंडरों की सप्लाई डीलर के माध्यम से उपभोक्ताओं को की जाती है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से भिन्न समानांतर विपणन प्रणाली के रूप में पापुशा गैसेस प्रा.लि. तथा कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के द्वारा कार्य किया जाना पाया गया।

खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया से मिली जानकारी अनुसार फर्म की जांच में कुल 599 गैस सिलेंडर पाये गये। गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग के लिए 03 बुलेट भी पाये गये जिसमें 2841 कि.ग्रा. एलपीजी भंडारित होना पाया गया। जांच के समय फर्म में विभिन्न सिलेंडरों में पेंटिंग का काम किया जा रहा था तथा सिलेंडरों के नेट वेट, टेयर वेट तथा सिलेंडरों की एक्सपायरी डेट अंकित की जा रही थी। मांगे जाने पर उक्त कार्य से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। फर्म के द्वारा प्रस्तुत स्टाक पंजी तथा भौतिक सत्यापन में अंतर पाया गया। फर्म के मैनेजर द्वारा जानकारी दी गई कि अतुल रबर को डीलर के रूप में उनके द्वारा सप्लाई की जाती है किन्तु उक्त डीलर के वैधता अथवा करार किये जाने आदि के संबंध में कोई भी दस्तावेज नही दिया गया। इस प्रकार उक्त फर्म का समानांतर विपणनकर्ता के रूप में कार्य करना पाया गया किन्तु फर्म के द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नही दी गई और न ही रेटिंग प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। फर्म के द्वारा कलेक्टर दुर्ग को किसी प्रकार की जानकारी नही दी जा रही है। इस प्रकार पापुशा गैस प्रा.लि. रसमड़ा तथा कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 की विभिन्न कंडिकाओं जैसे- एलपीजी के विक्रय का अप्राधिकृत कारोबार करने, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस उपस्करों के कब्जा, कार्यस्थल पर स्टाक और कीमत को प्रदर्शित नही करने, रजिस्टर का सही लेखा नही रखने, रेटिंग प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही करना आदि का उल्लंघन पाये जाने पर 599 नग गैस सिलेंडर तथा 2841 किग्रा एलपीजी जप्त किया गया।

  • Related Posts

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

      लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस कर्मियों की कार्यशाला*   दुर्ग, 30 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    लोकेश्वर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट। *पुनः प्रसारित*   *मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने सुशासन तिहार की तैयारियों एवं विभागवार समीक्षा बैठक ली*   *- आम जनता की सुविधाओं पर फोकस,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग।राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की कार्यशाला।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    दुर्ग। मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी ने सुशासन तिहार की तैयारीयों एवं विभाग वार समीक्षा बैठक ली।

    दुर्ग। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक श्री ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को विधायक श्री ललित चंद्राकर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं।

    दुर्ग विधायक श्री ललित चंद्राकर 40 दिन के बंगाल प्रवास के बाद आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्ग ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    दुर्ग विधायक श्री ललित चंद्राकर 40 दिन के बंगाल प्रवास के बाद आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्ग ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    दुर्ग। छात्र हित और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, व्याख्याता का निलंबन बहाल।

    दुर्ग। शासकीय कार्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर व्याख्याता निलंबित।